Friday, March 20, 2026
Homeउत्तर प्रदेशहाथरस: अग्निशमन टीम ने शहर के विभिन्न स्थानों का किया सैनिटाइजेशन

हाथरस: अग्निशमन टीम ने शहर के विभिन्न स्थानों का किया सैनिटाइजेशन


हाथरस । कोविड-19 महामारी के लगातार बढते संक्रमण पर प्रभावी नियत्रंण एवं रोकथाम व बचाव को लेकर अग्निशमन टीम ने जनपद के थाना, पुलिस चौकी, चौराहो व मुख्य स्थानो आदि का सेनेटाइजेशन किया।
आपको को बता दें कि पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन में कोविड-19 महामारी के लगातार बढते संक्रमण पर प्रभावी नियत्रंण एवं रोकथाम व बचाव को लेकर वृहद स्तर पर अभियान चलाकर अग्निशमन विभाग ने अग्निशमन टीम द्वारा सोडियम हाइड्रोक्लोराइड के घोल का छिडकाव जनपद के रोडवेज बस स्टैण्ड हाथरस, सासनी गेट, बागला कॉलेज रोड, गांधी पार्क, पुलिस चौकी बागला, बागला हॉस्पीटल, रमनपुर रोड, केनरा बैंक, थाना हाथरस गेट, अलीगढ रोड, पुलिस चौकी इण्डस्ट्रियल एरिया, एबीजी हॉस्पीटल, तहसील परिसर आवासीय, तहसील परिसर आवासीय, मण्डी समिति, पुलिस चौकी मण्डी, चामड गेट चौराहा, गलैक्सी होटल तिराहा आगरा रोड, गिजरौली, प्रेमरघु हॉस्पीटल, आगरा रोड पुलिस चौकी, सादाबाद गेट पुलिस चौकी, स्टेट बैंक, मुरसान गेट, महिला थाना, कोतवाली सदर, सिटी रेलवे स्टेशन, खेतान नेत्र चिकित्सालय, आसरा कॉलोनी, ग्रामीण बैंक, आईसीआईसीआई बैंक आदि स्थानो पर सैनेटाईजेशन का कार्य किया। साथ ही लोगो से कोविड-19 महामारी से बचने हेतु बेवजह अपने घर से बाहर न निकलने तथा नियमित मास्क का प्रयोग करने तथा हाथो को नियमित रुप से सैनेटाईज करते रहने हेतु तथा जनपद में जारी कोरोना कर्फ्यू का शतप्रतिशत पालन करने हेतु अपील की गयी ।

RELATED ARTICLES

Most Popular