Saturday, April 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशहाइवा की टक्कर ने ली ट्रैक्टर चालक की जान

हाइवा की टक्कर ने ली ट्रैक्टर चालक की जान

मीरजापुर(हि.स.)। चुनार थाना क्षेत्र के सक्तेशगढ़ मार्ग पर चकगंभीरा पुलिस चौकी के पास शुक्रवार की सुबह तेज रफ्तार हाइवा ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई।

शुक्रवार की सुबह लगभाग साढ़े आठ बजे चकगम्भीरा गांव के पास हाइवा (ट्रक) और ट्रैक्टर में आमने-सामने की टक्कर हो गई। दुर्घटना में 38 वर्षीय ट्रैक्टर चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर में फंसे चालक के शव को बाहर निकाला। हाइवा चालक मौके से भाग निकला। पुलिस शव की शिनाख्त में जुटी हुई है।

गिरजा शंकर

RELATED ARTICLES

Most Popular