Thursday, April 2, 2026
Homeराष्ट्रीयहवाई अड्डे पर पकड़ी गई 27 करोड़ की घड़ी

हवाई अड्डे पर पकड़ी गई 27 करोड़ की घड़ी

नेशनल डेस्क

नई दिल्ली। एक घड़ी की कीमत 27 करोड़ रुपये! जी हां…27 करोड़। आपसे पढ़ने में कोई गलती नहीं हुई है। दरअसल, दिल्ली एयरपोर्ट पर जो घड़ी जब्त की गई, उसकी कीमत 27 करोड़ रुपये ही थी। यानी 60 किलोग्राम सोने से भी कहीं ज्यादा। कल सामने आए इस मामले ने हर किसी को चौंका दिया है। सभी जानना चाहते हैं कि आखिर इस घड़ी में ऐसा क्या है? यह कौन सी कंपनी की है? घड़ी इतनी खास क्यों है और दिल्ली एयरपोर्ट पर क्या कर रही थी? दरअसल, दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर गुरुवार को एक यात्री पहुंचा। उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगीं तो एयरपोर्ट पर मौजूद कस्टम अधिकारियों ने उससे पूछताछ शुरू कर दी। जांच में सामने आया कि यात्री दुबई से आया है और उसके पास बेशकीमती घड़ियां हैं। यात्री के पास से सात घड़ियां बरामद की गईं। पहले तो यह मामला बहुत ही सामान्य लग रहा था, लेकिन जब घड़ियों की कीमत पता चली तो सभी के होश उड़ गए। यात्री की तलाशी में बरामद सातों घड़ियों की कुल कीमत 28 करोड़ रुपये थी। ये घड़ियां रोलक्स, पियाजेट और जैकब एंड कम्पनी जैसी कंपनियों की थीं। अधिकारियों ने बताया, यात्री के पास से पांच रोलेक्स, एक जैकब एंड कम्पनी और एक पियाजेट कंपनी की घड़ी मिली। एयरपोर्ट के कस्टम कमिश्नर जुबैर रियाज कामिली ने बताया, इनकी कीमत 60 किलोग्राम सोने की तस्करी के बराबर है। अधिकारियों ने बताया, ये सभी कलाई घड़ियां हैं।
अधिकारियों ने बताया, बरामद की गई घड़ियों में एक घड़ी अमेरिकी आभूषण एवं घड़ी निर्माता कंपनी जैकब एंड कम्पनी की है। कस्टम अधिकारियों के मुताबिक, यह घड़ी सोने और हीरे से जड़ी हुई है। यह 54 गुणे 43 एमएम व्हाइट गोल्ड और 18 कैरेट सफेद सोने से बनी है। घड़ी में 76 सफेद हीरे लगे हैं। घड़ी का डायल भी हीरे से जड़ा हुआ है। जैकब एंड कम्पनी की हीरे जड़ित घड़ी की कुल कीमत 27 करोड़, नौ लाख, 26 हजार इक्यावन रुपये है। वहीं पियाजेट कंपनी की घड़ी 30 लाख, 95 हजार, चार सौ रुपये है। इसके अलावा रोलेक्स की अन्य चार घड़ियां चार करीब 15-15 लाख रुपये की हैं। तस्कर के पास से एक ब्रेसलेट व आईफोन भी जब्त किया गया है। कस्टम अधिकारी जुबैर रियाज ने बताया, आरोपी का दुबई में महंगी घड़ियों का शोरूम है। वह दुबई से दिल्ली एक हाई-प्रोफाइल क्लाइंट को डिलेवरी देने आया था। क्लाइंट गुजरात का रहने वाला है। आरोपी ने इससे ज्यादा क्लाइंट के बारे में जानकारी देने से इंकार कर दिया है। वहीं कस्टम अधिकारी ने बताया, आरोपी के पास बरामद किए गए सामान के जरूरी दस्तावेज नहीं मौजूद थे।

यह भी पढें : शादी से इंकार की खौफनाक सजा, जिंदा जलाई गई युवती

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular