Monday, April 6, 2026
Homeउत्तर प्रदेशहमीरपुर : 5.5 लाख कीमत के अवैध गांजा समेत दो तस्कर गिरफ्तार

हमीरपुर : 5.5 लाख कीमत के अवैध गांजा समेत दो तस्कर गिरफ्तार

– गिरफ्तार करने वाली टीम को मिला 10 हजार का इनाम

हमीरपुर (हि.स.)। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी)व कुरारा थाना कोतवाली पुलिस ने शनिवार को संयुक्त रूप से मनकी तिराहा के समीप से मादक तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। इस दौरान दो बोरियों में 52 किलो गांजा बरामद किया गया। तस्करी के लिए गांजा ले जाया जा रहा था।

अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने बताया कि कुरारा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह व एसओजी प्रभारी विनोद कुमार राय को मुखबिर से सूचना मिली कि मनकी तिराहा से मनकी की तरफ जाने वाले मार्ग पर दो व्यक्ति बोरियों में मादक पदार्थ के साथ जाने के लिए साधन के इंतजार में हैं। सूचना पर शनिवार को मनकी तिराहा के समीप एसओजी व कुरारा कोतवाली पुलिस ने संयुक्त रूप से मौके पर पहुंचकर दोनों अभियुक्तों अर्जुन सिंह पुत्र पूरन लाल (23) निवासी मोहल्ला साजन तालाब मौदहा एवं विकास अहिरवार पुत्र अशोक कुमार (20) निवासी नौबस्ता श्याम गेस्ट हाउस सदर कोतवाली को गिरफ्तार कर लिया।

मौके पर मिली दो बोरियों की जांच की गई तो उसमे रखा 52 किलो गांजा बरामद हुआ। जिसकी कीमत लगभग 5.5 लाख बताई जा रही है। जिसे कब्जे में ले लिया गया। इस मामले में पुलिस ने अर्जुन सिंह व विकास अहिरवार को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। दोनों से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि तस्करी के लिए ले जाया जा रहा था। अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने टीम को पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार दीक्षित द्वारा 10 हजार का इनाम देने की घोषणा की है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक कुरारा दिनेश सिंह, एसओजी प्रभारी विनोद कुमार राय, उप निरीक्षक लालजीत रोज थाना कुरारा, उप निरीक्षक धनंजय कुमार, कांस्टेबल अनुज कुमार, कांस्टेबल आशु दत्त, हेड कांस्टेबल रजत कुमार सिंह एसओजी, कांस्टेबल कमल कांत, कांस्टेबल राजदीप एसओजी सहित महिला कांस्टेबल रोशनी शामिल रहे।

पंकज

RELATED ARTICLES

Most Popular