Thursday, March 26, 2026
Homeउत्तर प्रदेश हनी ज्वैलर्स पर आयकर का छपा, बिहार के नेता से जुड़ा है...

 हनी ज्वैलर्स पर आयकर का छपा, बिहार के नेता से जुड़ा है मामला

गोरखपुर (हि.स.)। हिंदी बाजार में सर्राफा कारोबारी के प्रतिष्ठान पर आयकर टीम का छापा पड़ा। तीन गाड़ियों से आई टीम ने मंगलावर को छापा मारा। बताया जा रहा है कि व्यापारी का नेटवर्क बिहार के बड़े नेता के साथ जुड़ा हुआ है।

गोपी गली स्थित हनी ज्वैलर्स पर मंगलवार को टीम ने छापा मारा। आयकर के अधिकारी सुबह नौ बजे ही दुकान पर पहुंच गए थे। प्रथम तल पर स्थित हनी ज्वैलर्स पर जाने वाले रास्ते को बंद कर दिया। मिल रही जानकारियों के मुताबिक गोरखपुर के अलावा फर्म के पटना और वाराणसी स्थित प्रतिष्ठानों पर भी छापेमारी की गयी। आसपास के दुकानदारों ने बताया कि गोरखपुर में हनी ज्वेलर्स का संचालन सर्राफा कारोबारी अशोक, मोनू और बाबा करते हैं। तीनों शहरों में स्थित दुकानें बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के भाई के दामाद की हैं। बिहार के राजनीतिज्ञों का रुपया फर्म में लगा है। आयकर विभाग की टीम से अभी संपर्क नहीं हो सका है। बताया जा रहा है कि आभूषणों के अलावा प्रपत्रों और जमीन की खरीद बिक्री की जांच भी जांच की गयी। व्यापारी का सोने और चांदी का थोक कारोबार है। आयकर विभाग के किसी अधिकारी से सम्पर्क नहीं हो पा रहा है।

डॉ. आमोदकांत /मोहित

RELATED ARTICLES

Most Popular