Saturday, April 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशहत्यारोपी बहू व प्रेमी गिरफ्तार, आपत्तिजनक हालत में देखने पर की थी...

हत्यारोपी बहू व प्रेमी गिरफ्तार, आपत्तिजनक हालत में देखने पर की थी सास की हत्या

फिरोजाबाद (हि.स.)। थाना सिरसागंज पुलिस टीम ने मंगलवार को हत्यारोपी बहू व उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। सास द्वारा बहू को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देखे जाने के बाद बहू ने प्रेमी के साथ मिलकर सास की साड़ी से फंदा लगाकर हत्या की थी और शव को एक खेत में फेंक दिया था।

थाना सिरसागंज प्रभारी उदयवीर सिंह मलिक पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे तभी उन्होंने सूचना पर हत्या के मामले में जांच के बाद हत्यारोपी रिंकी देवी पत्नी रवि व पपनेश पुत्र रघुवीर सिंह निवासीगण ग्राम नगला लेखराज सिरसागंज को अरांव बाईपास पर मैनपुरी घिरोर रोड से गिरफ्तार किया है।

थाना प्रभारी के अनुसार 10 मार्च 2022 को विजेन्द्र सिंह ने अपनी पत्नी मधु (50) की हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। विवेचना के क्रम में पाया गया कि मृतक की पुत्रवधु रिंकी देवी के गांव के पपनेश उर्फ पप्पे के साथ अवैध सम्बन्ध थे। घटना वाले दिन पपनेश रिंकी के घर पर उससे मिलने के लिए गया था तभी रिंकी की सास मृतका मधु देवी ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया था। सामाजिक बदनामी के डर से पपनेश व रिंकी ने मधु देवी को पकड़कर उसकी पहनी हुई साड़ी से ही गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद पपनेश ने गांव के अपने दोस्त सन्दीप कुमार पुत्र प्राग सिंह को बुलाकर मृतका की लाश को भीमसेन के खेत के पास फेंक दिय़ा था। पुलिस ने खुलासा कर दोनों को जेल भेजा है।

कौशल

RELATED ARTICLES

Most Popular