Wednesday, April 1, 2026
Homeमनोरंजनस्वरा भास्कर ने फैंस को दी खुशखबरी, बनने वाली हैं मां

स्वरा भास्कर ने फैंस को दी खुशखबरी, बनने वाली हैं मां

बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने एक खुशखबरी दी है। जनवरी में समाजवादी पार्टी के नेता फहद अहमद से शादी करने वाली स्वरा को एक नए मेहमान से प्यार हो गया है। स्वरा प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही मां बनने वाली हैं। स्वरा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर अपने फैंस को यह खुश खबरी दी है।

स्वरा भास्कर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पति फहद अहमद के साथ एक तस्वीर शेयर की है। इस फोटो में स्वरा अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही हैं। “कभी-कभी सबकी दुआ काम कर जाती है। स्वरा ने पोस्ट में कहा, हम जीवन के इस नए चरण में कदम रखने के लिए उत्साहित और खुश हैं। उन्होंने पोस्ट में कहा है कि अक्टूबर के महीने में स्वरा और अहमद की जिंदगी में एक नए मेहमान का आगमन होगा। इस पोस्ट पर उनके फैंस ने कमेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

स्वरा और फहद अहमद ने जनवरी के महीने में कोर्ट मैरिज की थी। एक महीने बाद स्वरा ने फोटो पोस्ट कर बताया कि उन्होंने शादी कर ली है। उसके बाद फरवरी के महीने में स्वरा और अहमद ने पारंपरिक तरीके से शादी की। अब ये जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं।

लोकेश चंद्रा/सुनीत

RELATED ARTICLES

Most Popular