Thursday, March 26, 2026
Homeउत्तर प्रदेशस्कूल में प्रिंसिपल की पिटाई से क्लास रूम में बेहोश हुआ छात्र

स्कूल में प्रिंसिपल की पिटाई से क्लास रूम में बेहोश हुआ छात्र

अभिभावक ने स्कूल प्रिंसिपल के सामने काटा हंगामा

बच्चे बोले-स्कूल ग्राउंड में थूकने से नाराज़ हुई थी प्रिंसिपल

कौशांबी (हि.स.)। BRC मूरतगंज के प्राइमरी स्कूल में प्रिंसिपल की पिटाई से एक छात्र बेहोश हो गया। बच्चे के बेहोश होने की खबर मिलते ही परिजनों ने स्कूल परिसर में हंगामा काटा। प्रिंसिपल ने परिजनों के आमने बच्चों की पिटाई से इनकार किया है, जबकि बच्चों ने प्रिंसिपल पर पिटाई का आरोप लगाया। पीड़ित परिजनों ने प्रार्थना पत्र देकर बेसिक शिक्षा अधिकारी से कार्यवाही की गुहार लगाईं है।

बेसिक रिसोर्स सेंटर मूरतगंज में प्राथमिक विद्यालय छितानी का पुरवा है। स्कूल में पढ़ने वाले कक्षा 4 का बच्चा आर्यन कुमार पढ़ता है। स्कूल में सुबह परिजनों ने प्रिंसिपल शशि कुमारी पर आरोप लगाया कि उनके बच्चे आर्यन कुमार के साथ मारपीट हुई, जिसके चलते वह क्लास रूम में बेहोश हो गया, जिसे पानी छिड़क कर क्लास रूम के बच्चों के सामने होश में लाया गय। गांव में कारन सिंह, रमेश कुमार व् भीम सेन ने स्कूल परिसर में हंगामा कर बच्चों की पिटाई का विरोध प्रिंसिपल शशि कुमारी के सामने किया।

स्कूल के अन्य बच्चों ने प्रिंसिपल के सामने पिटाई किये जाने की बात का खुलासा किया। इस दौरान प्रिंसिपल शशि कुमारी अपनी सफाई में पिटाई न करने की बात कहती रहीं। उन्होंने बच्चों के अभिभावकों पर स्कूल में राजनीति करने का आरोप लगाया।

गांव के कारन सिंह, भीम सेन एवं रमेश कुमार ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर प्रिंसिपल की हरकत पर रोक लगाए जाने की मांग की है. बेसिक शिक्षा अधिकारी कमलेन्द्र सिंह ने प्रकरण में जानकारी न होने की बात कही. उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि उनके पास प्रार्थना पत्र आता है तो वह सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी मूरतगंज से जांच करा कर कार्यवाही करेंगे।

अजय कुमार/सियाराम

RELATED ARTICLES

Most Popular