Friday, April 3, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडास्काउट- गाइड का प्रत्येक क्षेत्र में है योगदान - राकेश

स्काउट- गाइड का प्रत्येक क्षेत्र में है योगदान – राकेश

गोंडा। महाराजा देवी बख्श सिंह इंटर कॉलेज बेलसर में उत्तर प्रदेश भारत स्काउट गाइड की एक बैठक हुई। यह बैठक उत्तर प्रदेश भारत स्काउट गाइड के जिला उपाध्यक्ष एवं प्रधानाचार्य अजीत सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक में श्री गुप्ता ने कहा कि स्काउट गाइड प्रत्येक क्षेत्रों में अपना योगदान देता रहा है। यह संस्था संपूर्ण विश्व में फैली हुई है। उन्होंने शीतल कंपनी के गाइड्स का आह्वान करते हुए कहा कि आप सभी को अपने क्षेत्रों में जो भी दैवीय आपदा से प्रभावित हैं उनकी मदद करें।
उत्तर प्रदेश भारत स्काउट के जिला उपाध्यक्ष एवं प्रधानाचार्य अजीत सिंह ने कहा विद्यालय के स्काउट्स और गाइड्स ने आपदा एवं कोविड-19 महामारी के दौरान विशेष कार्य किया। 5 हजार से अधिक मास्क विद्यालय में बनाकर जरूरतमंदों को वितरित किया। इस अवसर पर जिला संगठन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार गुप्ता, स्काउट अध्यापक चंद्रशेखर, रामेश्वर प्रसाद सिंह, अशोक कुमार, सुरेंद्र कुमार यादव के साथ – साथ विद्यालय के शीतल कंपनी की गाइड्स करिश्मा शुक्ला, प्रिंशी पटवा, पूनम यादव, लक्ष्मी रंजन, करिश्मा आदि भी उपस्थित रहीं।

RELATED ARTICLES

Most Popular