Thursday, April 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसोशल मीडिया पर युवक का अवैध तमंचा लहराते वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर युवक का अवैध तमंचा लहराते वीडियो वायरल

झांसी(हि.स.)। जिला व पुलिस प्रशासन की सख्ती के बावजूद सोशल मीडिया पर असलाहों का प्रदर्शन थमने का नाम नहीं ले रहा है।

मऊरानीपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत कदौरा गांव का एक युवक का अवैध तमंचा लहराते सोशल मीडिया पर वीडियो व फोटो खूब वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और फोटो में एक युवक अवैध तमंचा लहराता हुआ दिखाई दे रहा है। युवक का नाम अभिषेक पाल पुत्र भोली पाल निवासी कदौरा बताया जा रहा है। वीडियो में युवक अपने हाथों में तमंचा लहरा कर दहशत का माहौल बना रहा है।

आजकल के युवाओं को पुलिस का कोई खौफ भी नहीं बचा है। हालांकि पुलिस ऐसे मामलों में तत्काल कार्रवाई करती रही है। बावजूद इसके युवा अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं।

महेश

RELATED ARTICLES

Most Popular