नई दिल्ली(हि.स.)। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने देशवासियों को दीपों के पर्व दीपावली की शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि रोशनी का यह त्योहार कोविड-19 महामारी के कारण पैदा हुई परेशानी और संकट को खत्म कर देगा।
सोनिया गांधी ने शनिवार को बयान जारी कर कहा कि “रोशनी के इस त्योहार पर भारत और हमारे दिलों को रोशन करने वाले लाखों की संख्या में जल रहे दीपकों से महामारी, आर्थिक मंदी और नागरिकों को होने वाली परेशानी खत्म हो जाएगी।” इस मौके पर उन्होंने लोगों से अपील भी की है कि त्यौहार को मनाए जाने के दौरान महामारी संबंधी दिशा-निर्देशों और सावधानियों का पालन करें।
कांग्रेस अध्यक्ष ने यह भी कहा कि आज जो भी समस्याएं हमारे सामने है उनका हम मिलकर सामना करेंगे। हमें बस मिलकर चलना है और देश को आगे ले जाना है। उन्होंने उम्मीद जताई कि खुशियों और पवित्रताओं के इस पल से राष्ट्र में प्रगति, सद्भाव और समृद्धि की वापसी होगी।
सोनिया गांधी ने कहा-रोशनी का ये त्योहार सभी संकट खत्म कर देगा
RELATED ARTICLES
