Saturday, February 14, 2026
Homeराष्ट्रीयसोनिया और राहुल गांधी कांग्रेस को समाप्त करने के लिए पर्याप्त है-...

सोनिया और राहुल गांधी कांग्रेस को समाप्त करने के लिए पर्याप्त है- साक्षी महाराज

नागपुर। कांग्रेस मे चल रहे मौजूदा गतिरोध पर भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने चुटकी लेते हुए कहा कि राहुल और सोनिया गांधी कांग्रेस को समाप्त करने के लिए पर्याप्त है। सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत से मिलने वह मंगलवार को नागपुर यात्रा पर आए थे। 
उत्तरप्रदेश के उन्नाव से भाजपा सांसद स्वामी सच्चिदानंद हरि साक्षी उपाख्य साक्षी महाराज मंगलवार को नागपुर पहुंचे। भाजपा सांसद ज्योतिरादित्य सिंदिया के बाद साक्षी महाराज भी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मुख्यालय पहुंचे। सरसंघचालक से मुलाकात करने के बाद साक्षी महाराज ने बताया कि उनकी यात्रा निजी थी। बहुत दिनों से संघ मुख्यालय जा कर सरसंघचालक से मुलाकात करना चाह रहे थे। 
वहीं कांग्रेस में अध्यक्षपद को लेकर चल रहे मौजूदा गतिरोध पर साक्षी महाराज ने कहा कि सोनिया और राहुल गांधी कांग्रेस को समाप्त करने के लिए पर्याप्त है। कांग्रेस के भीतर चल रही उठा-पटक के लिए भाजपा को दोषी ठहराना गलत होगा। इस अवसर पर साक्षी महाराज ने उत्तरप्रदेश कि पूर्व मुख्यमंत्री मायावती पर भी निशाना साधा। साक्षी महाराज ने बताया कि “तिलक, तराजू और तलवार” का नारा बुलंद करने वाली बसपा और मायावती अपने निजी स्वार्थ के लिए प्रदेश में ब्राह्मण राजनीती कर रही है। साक्षी महाराज ने उत्तरप्रदेश में हो रही जातिगत राजनिति की निंदा की।

RELATED ARTICLES

Most Popular