Wednesday, March 4, 2026
Homeअन्यसैयद सिब्ते रजी के निधन पर कांग्रेस ने जताया शोक

सैयद सिब्ते रजी के निधन पर कांग्रेस ने जताया शोक

रांची(हि.स.)। झारखंड के पूर्व राज्यपाल सैयद सिब्ते रजी के निधन पर प्रदेश कांग्रेस ने शोक जताया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि हमने आज अपना अभिभावक खो दिया है। रजी के निधन से एक अपूरणीय क्षति हुई है जिसकी भरपाई निकट भविष्य में नहीं हो सकती। उन्होंने कहा कि उनका लंबा सामाजिक, राजनीतिक अनुभव रहा है। वो एक कुशल राजनेता के साथ प्रखर वक्ता भी थे।

शोक व्यक्त करने वालों में ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम, डॉ रामेश्वर उरांव, बन्ना गुप्ता, बादल पत्रलेख, पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, प्रदीप यादव, दीपिका पांडेय सिंह, शहजादा अनवर, बन्धु तिर्की, शिल्पी नेहा तिर्की, प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिन्हा, राजीव रंजन प्रसाद, सतीश पॉल मुंजनी, रवीन्द्र सिंह, केशव महतो कमलेश, संजय लाल पासवान सहित अन्य नेता शामिल थे।

विकास

RELATED ARTICLES

Most Popular