Wednesday, April 15, 2026
Homeखेलसैयद मोदी इंटरनेशनल 2022 के तीसरे दौर में पहुंची पीवी सिंधु

सैयद मोदी इंटरनेशनल 2022 के तीसरे दौर में पहुंची पीवी सिंधु

लखनऊ (हि.स.)। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु ने गुरुवार को लखनऊ में चल रहे सैयद मोदी इंटरनेशनल 2022 के तीसरे दौर में प्रवेश कर लिया है। सिंधु ने दूसरे दौर के मुकाबले में अमेरिका की बैडमिंटन खिलाड़ी लॉरेन लैम को शिकस्त दी।

सिंधु ने 33 मिनट तक चले मुकाबले में लॉरेन को सीधे सेटों में 21-16, 21-13 से हराकर टूर्नामेंट के तीसरे दौर में प्रवेश किया।

पहले गेम में, भारतीय शटलर को लॉरेन से कुछ कड़ी टक्कर मिली, लेकिन सिंधु ने मैच पर अपना नियंत्रण बनाए रखा और पहला गेम 21-16 से जीत लिया। सिंधु ने दूसरे गेम में भी अपना बेहतर प्रदर्शन जारी रखा और आसानी से दूसरा गेम 21-13 से जीतकर अगले दौर में जगह बनाई।

सुनील

RELATED ARTICLES

Most Popular