Monday, March 2, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबहराइच‘सेवा मित्र एप’ पर उपलब्ध रहेगा दक्ष प्रवासी श्रमिकों का विवरण

‘सेवा मित्र एप’ पर उपलब्ध रहेगा दक्ष प्रवासी श्रमिकों का विवरण

संवाददाता

बहराइच। जिला सेवायोजन अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि कोविड-19 वैश्विक महामारी के चलते देश के अनेक राज्यों जैसे महाराष्ट्र, गुजरात से हजारों की संख्या में प्रवासी श्रमिक उत्तर प्रदेश के अपने गृह जनपदों से पहुंच चुके हैं जिनमें बहुत बड़ी संख्या में कुशल मजदूर भी सम्मिलित हैं। राज्य सरकार द्वारा सेवायोजन विभाग के माध्यम से कौशल प्राप्त प्रवासी श्रमिको/बेरोजगारों अभ्यर्थियों को स्वतः रोजगार के क्षेत्रों जैसे इलेक्ट्रीशियन, प्लम्बर, कारपेंटर आदि में दक्ष श्रमिकों का पंजीयन सेवा मित्र एप पर कराये जाने का निर्देश दिया गया है। प्रदेश सरकार के निर्देश पर स्किल्ड मजदूरों को उनके गृह जनपद में आजीविका हेतु रोज़गार दिलाये जाने के उद्देश्य से सेवायोजन विभाग द्वारा प्रवासी स्किल्ड श्रमिकों जैसे इलेक्ट्रीशियन, प्लम्बर, कारपेंटर आदि का पंजीयन सेवा मित्र एप पर कराया जायेगा। सेवा योजन विभाग के पोर्टल सेवायोजन डाट यूपी डाट एनआईसी डाट इन के होम पेज पर उपलब्ध फार्म डाउनलोड को क्लिक कर फार्म डाउनलोड कर और पूर्ण रूप से भर कर जॉब सीकर को क्लिक करना है। कुमार ने यह भी बताया कि श्रमिकों द्वारा स्वयं पंजीयन किया जा सकता है किन्तु उनकी दी गयी जानकारी का सत्यापन सेवायोजन विभाग द्वारा किया जाना अनिवार्य होगा।
जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि सेवामित्र एप एक ऐसा एप होगा जिस पर आम जनता अपनी आवश्यकतानुसार अपने क्षेत्र के इन स्किल्ड श्रमिकों को सर्च कर इनसे फोन पर सम्पर्क कर इनकी मजदूरी निर्धारित कर इनसे सेवा ले सकेगी। इस प्रकार इन प्रवासी मजदूरों को उनके कौशल के अनुसार काम मिलेगा तथा काम के बदले उचित मजूदरी भी मिलेगी तथा आम जनता को इनकी सेवाओं का लाभ घर बैठे मिल सकेगां पंजीयन कराते समय इन्हें अपने प्रमाण पत्रों के साथ-साथ गैर न्यायिक स्टाम्प पेपर पर 10 रूपये के शपथ-पत्र एवं अपने सम्बन्धित थाना से पुलिस वेरीफिकेन/चरित्र प्रमाण पत्र भी अपने साथ रखना अनिवार्य होगा। जिससे कि अभ्यर्थी द्वारा किये गये पंजीयन का सत्यापन किया जा सके।

RELATED ARTICLES

Most Popular