Sunday, February 8, 2026
Homeमनोरंजनसुशांत को ट्रिब्यूट देना चाहती है अंकिता लोखंडे

सुशांत को ट्रिब्यूट देना चाहती है अंकिता लोखंडे

‘पवित्र रिश्ता’ शो का दूसरा सीजन बनाने के लिए एकता कपूर को किया अप्रोच

मनोरंजन डेस्क

सुशांत सिंह राजपूत की मौत को एक महीने से ऊपर बीत चुका है लेकिन उनके करीबी अभी भी उनके जाने के गम से उबर नहीं पाए हैं। सुशांत की एक्स-गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे का भी यही हाल है। वह उन्हें ट्रिब्यूट देना चाहती हैं तभी उन्होंने एकता कपूर को अप्रोच किया है। दरअसल, अंकिता ने एकता से बात कर यह इच्छा जताई है कि वह सीरियल पवित्र रिश्ता का दूसरा सीजन बनाएं।
अंकिता का मानना है कि पवित्र रिश्ता सुशांत के दिल के बेहद करीब था। इसी शो से उनके करियर को नई ऊंचाई मिली थी। ऐसे में अगर शो का दूसरा सीजन बनाया जाए तो सुशांत के लिए इससे बेहतर ट्रिब्यूट कुछ नहीं होगा। एकता ने मानी बातः रिपोर्ट के मुताबिक, एकता को अंकिता का आइडिया पसंद आया है। उन्होंने अपनी राइटर टीम के साथ शो के दूसरे सीजन को लेकर ब्रेनस्टॉर्मिंग शुरू कर दी है। वह पर्सनली इस प्रोजेक्ट में इंटरेस्ट लेकर यह देख रही हैं कि दूसरे सीजन में शो को कैसे आगे बढ़ाया जाए। एकता इससे पहले हम पांच, कसौटी जिंदगी के और नागिन जैसे सुपरहिट शोज के सीक्वल बना चुकी हैं।
2009 में प्रसारित हुआ था शोः पवित्र रिश्ता में सुशांत ने मानव तो अंकिता ने अर्चना की भूमिका निभाई थी। दोनों ने मिडिल क्लास कपल की जद्दोजहद को इतनी सादगी से छोटे परदे पर उतारा था कि शो सुपरहिट साबित हुआ। इस शो के कुल 1424 एपिसोड प्रसारित हुए थे और अंतिम एपिसोड 25 अक्टूबर 2014 को प्रसारित हुआ था। शो के दौरान ही करीब आए थे सुशांत-अंकिताः सुशांत और अंकिता की नजदीकियां भी इसी शो के दौरान बढ़ी थीं। वह तकरीबन छह साल रिलेशनशिप में रहे थे लेकिन 2016 में दोनों का ब्रेकअप हो गया था। शो के बाद सुशांत को बॉलीवुड में अभिषेक कपूर की काय पो छे से ब्रेक मिल गया था। वहीं, अंकिता टेलीविजन पर ही एक्टिव रहीं। उन्हें अपना बॉलीवुड ब्रेक 2019 में मणिकर्णिकाः द क्वीन ऑफ झांसी से मिला था। इसके बाद वह फिल्म बागी 3 में भी नजर आईं।

RELATED ARTICLES

Most Popular