Wednesday, March 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसुलतानपुर में युवक की पेड़ से लटकती मिली लाश

सुलतानपुर में युवक की पेड़ से लटकती मिली लाश

सुलतानपुर (हि.स.)। जयसिंहपुर थाना क्षेत्र के सदरपुर गांव में मंगलवार को एक युवक की लाश घर से कुछ दूरी पर पेड़ से लटकती हुई मिली।

विकासखंड जयसिंहपुर कार्यालय के पीछे घर के बाहर मंगलवार को फरजान (22) की लाश एक पेड़ से लटकती हुई मिली है। सुबह जब लोगों ने देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर जांच शुरू कर दी।

पुलिस के अनुसार यह हत्या है या आत्महत्या, इसकी गुत्थी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सुलझ पाएगी। फिलहाल युवक की मौत से परिवार मे कोहराम मच गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular