सुलतानपुर ,21 नवम्बर (हि. स.) वायरोलॉजी लैब की छोटी यूनिट जिले में स्थापित होने से आईटी पीसीआर की जांच रिपोर्ट अब 24 नहीं 4 घंटे में स्वास्थ्य अधिकारियों को मिल सकेगी।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. डीके त्रिपाठी ने इस पैथोलॉजी केंद्र का शुभारंभ करते हुए यह जानकारी दी है । उन्होंने बताया कि अब रक्त नमूना लखनऊ चिकित्सा विश्वविद्यालय या बलरामपुर नहीं भेजना होगा। इस सुविधा के जिले में आ जाने से स्वास्थ्य अधिकारी और मरीजों को बड़ी सहूलियत मिल सकेगी। लखनऊ चिकित्सा विश्वविद्यालय की तरफ से दस नमूने जांच के लिए सुलतानपुर भेजे गए थे । जिन्हें पांच पॉजिटिव और पांच निगेटिव टेस्ट के आधार पर परीक्षण कर रिपोर्ट लखनऊ चिकित्सा विश्वविद्यालय भेज दी गई है। लगभग 200 टेस्ट 1 दिन में संपादित करने की क्षमता तैयार की जा रही है । मुख्य चिकित्सा अधिकारी का कहना है कि धीरे-धीरे नमूने की जांच की संख्या में बढ़ोतरी की जाएगी।
