कुशीनगर (हि.स.)। कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नेविगेशनल सिस्टम, राडार व सिंग्नल प्रणाली गुरुवार को जांच में सफल पाई गई। वाराणसी से आए एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के सेफ्टी विमान ने रन वे पर लैंड व टेक ऑफ कर जांच की प्रक्रिया पूरी। टीम ने हरी झंडी दे दी है। अब यहां विमानों के लैंड और टेक ऑफ में कोई दिक्कत नहीं आयेगी।
जहाजों की सुरक्षित लैंडिंग व टेक ऑफ के लिए एयरपोर्ट अनेक नेविगेशनल एक्यूपमेंट लगाए गए हैं, जिससे जहाज के पायलट को सिग्नल मिलते रहते हैं। विशेषज्ञ सन्तोष मौर्य के मुताबिक ने विमान ने रन वे के तीन डिग्री झुकाव पर लैंडिंग सफलता पूर्वक पूरी की। सेफ्टी विमान ने सिंग्नलिंग प्रणाली की भी जांच की। एयरपोर्ट पर 20 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व श्रीलंकाई डेलिगेशन के साथ नागर विमानन मंत्री, राज्यपाल व मुख्यमंत्री के विमान व पीएम की हेलीकाप्टर फ्लीट उतरने के मद्देनजर अथॉरिटी युद्धस्तर पर कार्य कर रही है। इस सम्बंध में एयरपोर्ट निदेशक ए के द्विवेदी ने बताया कि सिस्टम की रूटीन जांच थी, जो पूरी तरह सही मिली है।इस दौरान एटीसी टावर का शुभारंभ कार्यकारी निदेशक ईडी कल्याण चौधरी ने किया।
17.5 करोड़ की लागत से बना एटीसी टावर पूरी तरह भूकम्प रोधी है
कार्यकारी निदेशक के साथ महाप्रबंधक संचार एसके महतो, सदस्य योजना एके पाठक, आईएन मूर्ति एवं क्षेत्रीय निदेशक डीके कामरा शामिल रहे। आठ मंजिला एटीसी टावर में ट्रैफिक कंट्रोल और हेंडलिंग के लिए आधुनिक व्यवस्था की गई है। इससे आईजीआई पर ज्यादा फ्लाइट्स को तो हैंडल किया ही जा सकेगा। विमानों की ट्रैकिंग सिस्टम में भी सुधार आएगा।
उत्तरी क्षेत्र के क्षेत्रीय निदेशक कामरा ने बताया कि एटीसी टावर में विमानों के टेक ऑफ और उड़ान कराने से संबंधी सभी उपकरण लगाए गए हैं और वह आज गतिशील हो गए। अत्याधुनिक सिस्टम लगने से इंटरनेशनल अथवा घरेलू उड़ान में अब कोई बाधा नहीं होगी। यह बिल्डिंग रियेक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता को ध्यान में रखकर बनाया गया है। भूकम्प का इस बिल्डिंग पर कोई खतरा नहीं होगा।
निदेशक ने बताया कि सिस्टम का आज परीक्षण भी सफल रहा। इस अवसर पर एयरपोर्ट निदेशक एके द्विवेदी, महाप्रबंधक नारायण कोरी, महाप्रबंधक संजय नारायण, प्रबंधक सुरक्षा संतोष मौर्य, महाप्रबंधक एटीसी अमर सिंह, इंजीनियर राजकुमार ने उच्चधिकारियों का स्वागत किया।
