Monday, February 9, 2026
Homeविधि एवं न्यायसुप्रीम कोर्ट पहुंचा संसद के नए भवन के उद्घाटन का मामला

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा संसद के नए भवन के उद्घाटन का मामला

नए संसद भवन का उद्घाटन राष्ट्रपति से कराने की मांग को लेकर याचिका

नई दिल्ली (हि.स.)। सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर कर संसद की नई बिल्डिंग के उद्घाटन राष्ट्रपति से ही कराने की मांग की गई है। याचिका सुप्रीम के ही एक वकील सीआर जया सुकीन ने दायर की है।

याचिकाकर्ता ने कोर्ट से लोकसभा सचिवालय को इस बारे में निर्देश देने की मांग की गई है कि संसद की नई बिल्डिंग का उद्घाटन राष्ट्रपति के हाथों कराने का दिशानिर्देश जारी किए जाएं। याचिका में कहा गया है कि राष्ट्रपति संसद का अभिन्न हिस्सा हैं। उद्घाटन समारोह में उन्हें आमंत्रित न करना संवैधानिक सिद्धांतों के खिलाफ है। याचिका में कहा गया है कि संविधान की धारा 79 के मुताबिक संसद राष्ट्रपति, लोकसभा और राज्यसभा को मिलाकर बनता है। ऐसे में राष्ट्रपति को इस उद्घाटन समारोह से दूर रखकर असंवैधानिक काम किया गया है।

संसद की नई बिल्डिंग का उद्घाटन 28 मई को होने वाला है। इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को करना हैं। फिलहाल 19 विपक्षी दलों ने राष्ट्रपति के हाथों उद्घाटन करने की मांग करते हुए संसद भवन की नई बिल्डिंग के उद्घाटन समारोह के बहिष्कार की घोषणा की है।

संजय/सुनील

RELATED ARTICLES

Most Popular