Thursday, April 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसीतापुर में बीडीसी के सदस्य की गोली मारकर हत्या

सीतापुर में बीडीसी के सदस्य की गोली मारकर हत्या

सीतापुर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के सीतापुर जनपद में शनिवार को बीडीसी सदस्य की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। इस घटना को लेकर क्षेत्राधिकारी का कहना है कि सभी बिन्दुओं पर जांच की जा रही है। 

हरगांव ब्लॉक की ग्राम पंचायत फत्तेपुर मातिनपुर निवासी संतोष सिंह क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं। संतोष शनिवार को किसी काम से पड़ोस के गांव हरदासपुर गए थे। इसी बीच अज्ञात बदमाशों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर फरार हो गये। स्थानीय लोगों की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव के कब्जे में लेकर घटनास्थल की जांच पड़ताल की। तहकीकात में अभी तक परिजन कोई रंजिश की बात नहीं कह रहे हैं। 

इस मामले में सीओ सदर अभिषेक कुमार ने बताया कि मृतक के परिवार से घटना को लेकर पूछताछ की गयी है। सभी बिन्दुओं को गंभीरता से लेकर मामले की जांच की जा रही है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular