Wednesday, March 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसीतापुर में किसान की गोली मारकर हत्या

सीतापुर में किसान की गोली मारकर हत्या

सीतापुर। मिश्रित कोतवाली इलाके में सूरजपुर मार्ग पर रविवार शाम करीब पांच बजे बदमाशों ने ससुराल में रह रहे किसान की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी।
मछरेहटा थाना क्षेत्र का मूल निवासी मदनलाल वर्तमान समय में कोतवाली मिश्रिख के अन्तर्गत अपनी ससुराल जरिगवा, मल्लपुर में मंगू पाल के यहां लगभग 12 वर्षों से रह रहा था। भैंस चराने के लिए वह गांव के बाहर निकला था, इसी दौरान दो अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने उसे गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। 
भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि घटना के खुलासे के लिए टीमें गठित कर दी गई है। शीघ्र ही इस घटना का खुलासा किया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार मदनलाल का अपने घर परिवार के नजदीकियों से कुछ जमीनी विवाद चल रहा था। अंदेशा जताया जा रहा है कि उसी विवाद में उसकी हत्या की गई है। फिलहाल पुलिस तफ्तीश में लगी हुई है।
हिन्दुस्थान समाचार/महेश/दीपक
Submitted By: Edited By: Deepak Yadav Published By: Deepak Yadav at Sep 13 2020 9:18PM

RELATED ARTICLES

Most Popular