Wednesday, March 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसीतापुर : दोहरा हत्याकाण्ड-महिला का सिर काटकर व युवक का खून से...

सीतापुर : दोहरा हत्याकाण्ड-महिला का सिर काटकर व युवक का खून से लथपथ शव मिला

सीतापुर । जिले के तालगांव क्षेत्र में डबल मर्डर से हड़कंप मच गया। चकमार्ग पर महिला का सिर से लग धड़ मिला। वहीं पास ही में पड़े ही युवक का भी शव खून से लथपथ मिला है। महिला का शव नग्न अवस्था में मिला है। पुलिस घटना की पड़ताल कर रही है। पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया मामला अवैध संबंध का लग रहा है।
प्राप्त विवरण के मुताबिक मानपुर अंबावा चक मार्ग पर सुबह ग्रामीणों ने महिला व पुरुष के शव देखे तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। शौच जा रहे ग्रामीण लौटकर गांव भागकर आए और शोर मचाकर लोगों को चकमार्ग पर पड़े शवों के बारे में बताया। खबर सुनकर काफी संख्या में गांव वाले मौके पर पहुंचे। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिला को नग्न कर हमलावरों ने उसे धारदार हथियार से मारा है। जिससे उसका धड़ शरीर से अलग पाया गया है। वहीं पर एक युवक को भी हमलावरों ने धारदार हथियार से मौत के घाट उतार दिया है। दोनों शव किसके हैं, इसकी शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है। गांव वाले भी इन शवों की पहचान नहीं कर पाए हैं। फिलहाल दोनों मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे जा रहे हैं। साथ ही पुलिस टीमों को लगाकर मृतकों और हमलावरों की पहचान की कोशिश की जा रही है। पुलिस मित्र भी सक्रिय किए गए हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular