Tuesday, March 31, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडासीएचसी इटियाथोक में ब्लाक प्रमुख ने मरीजो को किया फल वितरण

सीएचसी इटियाथोक में ब्लाक प्रमुख ने मरीजो को किया फल वितरण

प्रदीप पांडेय

गोंडा।
रविवार को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री पंडित अटल बिहारी बाजपेई के जयंती के अवसर पर जनपद के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर फल वितरण कार्यक्रम का आयोजन शाशन के निर्देश पर हुवा। नामित किए गए अतिथियों और जनप्रतिनिधियों ने संबंधित अस्पतालों में मौजूद रहकर श्री वाजपेई के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया तत्पश्चात मरीजो के बीच फल वितरण किया गया। इस क्रम में जिले के इटियाथोक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में श्री बाजपेयी के जयंती पर ब्लाक प्रमुख पूनम द्विवेदी ने सहयोगियों संग रहकर श्री बाजपेई के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया और मरीजो को फल वितरण कर उनका हाल जाना। ब्लाक प्रमुख ने अस्पताल में मौजूद व्यवस्थाओ का भी अवलोकन किया और आवश्यक जानकारी हासिल की। इस दौरान अस्पताल के स्टाफ समेत सत्यब्रत ओझा, मंजूर अहमद, संतोष चौरसिया, अजय राठौर आदि अनेक लोग मौजूद रहे। इसी प्रकार सदाशिव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में बीजेपी मंडल अद्यक्ष आत्माराम वर्मा ने पहुंचकर श्री बाजपेई के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया और अस्पताल के मरीजो को फल वितरण किया व उनका हाल भी जाना। इस अवसर पर डॉ0 स्मृति श्रीवास्तव, फ़ा0 अनिल कुमार मिश्रा, एलटी महेश कुमार पाड़े, वार्ड व्वाय भास्कर नाथ तिवारी, साधना मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे। इसके साथ ही यह आयोजन क्षेत्र के बाबागंज, जानकीनगर और तकिया मनोहरजोत पीएचसी में भी हुवा।

RELATED ARTICLES

Most Popular