Wednesday, March 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसिद्धार्थ नाथ सिंह ने निर्मित मार्ग का बालिका से कराया उद्घाटन

सिद्धार्थ नाथ सिंह ने निर्मित मार्ग का बालिका से कराया उद्घाटन

– कालिंदीपुरम वैक्सीनेशन केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे

प्रयागराज (हि.स.)। कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने ग्राम बिहका, पूरामुफ्ती में दो इंटरलॉकिंग एवं नाली ग्रामीण अभियंत्रण विभाग से निर्मित मार्ग का बालिका आराधना पटेल और उनकी छोटी बहनों के हाथों उद्घाटन करवाकर जनता को सौंपा। इसके बाद जनता की समस्याओं से रूबरू हुए और एसडीएम सदर को तत्काल निस्तारित करने का निर्देश दिया।

सूबेदारगंज में केबिल आपरेटरों के साथ बैठक में मनोरंजन केबिल, डिश केबिल में आने वाली दिक्कतों को बादल सरकार ने बिंदुवार रखा। विभाग द्वारा वैश्विक कोरोना महामारी के कठिन दौर में शोषण, असहयोग एवं उपभोक्ता द्वारा भुगतान न होने आदि से रूबरू कराया। मीडिया प्रभारी दिनेश तिवारी ने बताया कि 30 अगस्त तक प्रयागराज प्रवास में रहकर भाजपा एवं सामाजिक जनों द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में मंत्री शिरकत करेंगे।

इसके पूर्व उत्तर प्रदेश वैक्सीनेशन महाअभियान विधानसभा क्षेत्र प्रयागराज शहर पश्चिम में स्थित कालिंदीपुरम के श्री दिग्गज सिंह इंटर कॉलेज में कोविड-19 टीकाकरण केंद्र का अचानक निरीक्षण करने पहुंचे। केंद्र में डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ नर्स से वैक्सीन कार्यक्रम की जानकारी ली। डॉक्टरों ने बताया कि भाजपा कार्यकर्ताओं का सहयोग मिल रहा है। कालिंदीपुरम और राजरूपपुर के बढ़-चढ़ कर वैक्सीन लगा है। वैक्सीन लगवाने आए नागरिकों से हाल चाल पूछा और व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

RELATED ARTICLES

Most Popular