Tuesday, March 31, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलश्रावस्तीसितम्बर में निःशुल्क गल्ले के साथ दो किग्रा. चना भी मिलेगा फ्री

सितम्बर में निःशुल्क गल्ले के साथ दो किग्रा. चना भी मिलेगा फ्री

संवाददाता

श्रावस्ती। जिला पूर्ति अधिकारी मो. क्यामुद्दीन अन्सारी ने राज्य के अपर आयुक्त खाद्य एवं रसद के हवाले से बताया है कि माह सितम्बर के द्वितीय वितरण चक्र में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अन्तर्गत प्रत्येक कार्डधारक को 03 किग्रा गेहूं, 02 किग्रा चावल तथा 01 किग्रा चना प्रति कार्ड निःशुल्क वितरित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि चूंकि इस योजना के अन्तर्गत माह अगस्त में चना का वितरण नहीं किया जा सका था, इसलिए सितम्बर माह के निःशुल्क खाद्यान्न के साथ अगस्त एवं सितम्बर दोनों माह का 02 किग्रा. चना प्रतिकार्ड राशनकार्ड धारकों को निःशुल्क वितरित किया जाएगा। उन्होंने कार्डधारकों से अपील किया है कि वे अपने कोटेदार से दो किग्रा चना लेना न भूलें।

RELATED ARTICLES

Most Popular