Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसिंचाई विभाग की जमीन पर सड़क बनाने का फैसला मुश्किल

सिंचाई विभाग की जमीन पर सड़क बनाने का फैसला मुश्किल

लखनऊ (हि.स.)। लखनऊ-कानपुर रोड पर नहर के किनारे सिंचाई विभाग की जमीन पर सड़क बनाने का फैसला मुश्किल हो गया है। सड़क बनाने के फैसले से जुड़ी फाइल सिंचाई विभाग के मुख्यालय में मिल नहीं रही है।

सिंचाई विभाग के मुख्यालय में विभागाध्यक्ष रहे वीके निरंजन के सामने सड़क बनाने का एक मामला छह माह पूर्व आया था। विधानसभा चुनाव आने के कारण इस पर कोई फैसला नहीं हो सका और इसी बीच वीके निरंजन रिटायर हो गये। लखनऊ-कानपुर रोड पर अपना धर्मकांटा के निकट रूपखेड़ा, अंधपुर, औरावां, रानीपुर सहित एक दर्जन गांवों के लिए सड़क बनाने की मांग लेकर कुछ लोग पूर्व विभागाध्यक्ष से मिले थे।

नहर किनारे की जमीन सिंचाई विभाग की है और इस कारण सड़क बनाने का मामला यहां पहुंचा था। सड़क की मांग करने वाले आलमबाग निवासी दर्पण ने बताया कि सड़क बनने से ग्रामीणों का भला हो जायेगा। सिंचाई विभाग की जमीन देने पर सड़क बन जायेगी। सड़क के लिए उन्होंने लोक निर्माण विभाग से सिंचाई विभाग तक बहुत चक्कर लगाया है।

बताया कि सड़क के लिए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, मंत्री भूपेन्द्र चौधरी तक फाइल लेकर वे लोग दौड़े हैं। उनके निर्देश पर लोक निर्माण विभाग ने सड़क बनाने में रुचि दिखायी थी। लेकिन जमीन सिंचाई विभाग का होना सामने आया है। इसके बाद उन्होंने सिंचाई विभाग में प्रयास शुरू किया था।

शरद

RELATED ARTICLES

Most Popular