Wednesday, April 1, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसारनाथ से निकली कांग्रेस की भारत जोड़ो प्रादेशिक यात्रा

सारनाथ से निकली कांग्रेस की भारत जोड़ो प्रादेशिक यात्रा

-सारंगनाथ महादेव और भगवान बुद्ध के दर्शन-पूजन से शुरू हुई यात्रा, शाम को होगा समापन

वाराणसी (हि.स.)। कांग्रेस के प्रयागराज प्रांत की निकली प्रादेशिक भारत जोड़ो यात्रा आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुकी है। गुरुवार दोपहर में पार्टी के प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में अन्तिम दिन यात्रा की शुरुआत भगवान बुद्ध के प्रथम उपदेश स्थली ऐतिहासिक सारनाथ स्थित मूलगंध कुटी विहार बुद्ध मंदिर से हुई।

यात्रा लेकर निकले पूर्व मंत्री अजय राय ने सारंगदेव महादेव दरबार और भगवान बुद्ध का कार्यकर्ताओं के साथ दर्शन पूजन भी किया। इसके बाद पदयात्रा शुरू की। पदयात्रा पाण्डेय पुर के निकट पहुंची तो कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद खुद भी यात्रा में शामिल हुए। यात्रा हुकुलगंज, तेलियाबाग, लहुराबीर, कबीर चौरा, मैदागिन, चौक, काशी विश्वनाथ दर्शन पूजन, जंगमबाड़ी, मदनपुरा, अस्सी, लंका मालवीय जी की प्रतिमा से भगवान होते हुए सीर (लंका) स्थित संत रविदास मंदिर पर समाप्त होगी।

यात्रा के बीच पूर्व विधायक अजय राय ने बताया कि प्रादेशिक भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत 11 दिसम्बर को हुई थी। 11 जिलों से गुजरी यात्रा को लोगों से सम्मान और अपनापन मिला। किसान, मजदूर, छात्र, नौजवान और व्यापारी सभी ने यात्रा का समर्थन किया है। मथुरा में यात्रा के दौरान भगदड़ से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि भगदड़ हुई, इसका मतलब कि भीड़ हो रही है। भीड़ का होना बताता है कि जनता का झुकाव कांग्रेस के पक्ष में है।

श्रीधर

RELATED ARTICLES

Most Popular