Monday, March 30, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसात माह से वांछित 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश गिरफ्तार

सात माह से वांछित 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश गिरफ्तार

हापुड़, 10(एजेंसी)। हाफिजपुर थाना पुलिस ने शुक्रवार को सात माह से वांछित अपराधी को गिरफ्तार किया है। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। 

पिलखुवा के पुलिस क्षेत्राधिकारी डॉ. तेजवीर सिंह ने बताया कि हाफिजपुर थाने में तैनात वरिष्ठ उप निरीक्षक गोपाल शर्मा पुलिस बल के साथ वाहन चेकिंग कर रहे थे। 

इस दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि हत्यारोपित वांछित ततारपुर पुल के निकट कहीं जाने के लिए वाहन की प्रतीक्षा कर रहा है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर उसे दबोच लिया गया है। पकड़ा गया अभियुक्त  खड़े ग्राम गिरधरपुर निवासी मनीष है। उस पर  25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। 

RELATED ARTICLES

Most Popular