Wednesday, March 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसहारनपुर पहुंचे रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव, करेंगे नई ट्रेन की घोषणा

सहारनपुर पहुंचे रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव, करेंगे नई ट्रेन की घोषणा

सहारनपुर (हि.स.)। केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव दो दिन की दौरे पर सहारनपुर पहुंचे हैं। रेलवे स्टेशन पर उनका नगर विधायक राजीव गुंबर ने स्वागत किया। रेलमंत्री यहां से नई दिल्ली छत्तीसगड़ के बीच नई ट्रेन का तोहफा देंगे। उम्मीद है कि वो रेलवे को लेकर कोई और बड़ी घोषणा भी कर सकते हैं।

उनके इस दौरे को आगामी लोकसभा चुनाव से जोड़कर भी देखा जा रहा है। उनका जो प्रोग्राम सहारनपुर प्रशासन काे मिला है, उसके मुताबिक वह दो दिन में सहारनपुर की लगभग सभी विधानसभाओं में जाकर सहारनपुर की नब्ज टटोलने की कोशिश करेंगे।

ये रहेगा कार्यक्रम

सुबह दस बजे रेल मंत्री स्पेशल ट्रेन से रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे। इसके बाद वो सर्किट हाउस जाएंगे जहां मीडियाकर्मियों से वार्ता करेंगे। यहां कोर कमेटी के पदाधिकारियों के साथ मीटिंग भी करेंगे।

इसके बाद वह सहारनपुर देहात विधान सभा क्षेत्र में जनप्रतिनिधियों के साथ मीटिंग करेंगे और सहारनपुर की नब्ज टटोलने की कोशिश करेंगे। इसके बाद शाम चार बजे रेल मंत्री रामपुर मनिहारान विधानसभा क्षेत्र जाएंगे और यहां भी जनप्रतिनिधियों के साथ मीटिंग करेंगे। रात में रेलवे के गेस्ट हाउस में विश्राम करेंगे और शुक्रवार को उत्तर प्रदेश की प्रथम विधान सभा सीट बेहट क्षेत्र में सिद्धपीठ शाकम्भरी देवी के दर्शन को जाएंगे। यह वह सिद्धपीठ हैं जहां से भाजपा ने अपनी विजय यात्रा की शुरुआत की थी।

दोपहर में बेहट विधानसभा और भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर के गड़ छुटमलपुर क्षेत्र में भी जनप्रतिनिधियों के साथ मीटिंग करेंगे। इसके बाद वह देवबंद विधान सभा क्षेत्र जाएंगे इस तरह अपने दो दिन के दौरे में रेल मंत्री सहारनपुर की लगभग सभी विधानसभा क्षेत्रों में जाकर यहां की नब्ज टटोलने की कोशिश करेंगे। देर शाम को रेलवे मंत्री यहां रेलवे की वर्कशॉप का निरीक्षण भी करेंगे। इसके बाद रात्रि में ही दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

शिवमणी

RELATED ARTICLES

Most Popular