Tuesday, March 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशससुराल आए आर्मी के जवान की अचानक गोली चलने से मौत

ससुराल आए आर्मी के जवान की अचानक गोली चलने से मौत

गाजियाबाद(हि.स.)। मोदीनगर थाना क्षेत्र के ढिंढार गांव में बुधवार को देसी तमंचे से गोली चलने से सेना के एक जवान की मौत हो गई। जवान अपने सुसराल आया हुआ था। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। 
पुलिस अधीक्षक देहात नीरज जादौन ने बताया कि मेरठ का रहने वाला अंकित सेना में जवान था और वह अपनी ससुराल आया हुआ था। अचानक गोली चलने से उसकी मौत हो गई। इस संबंध में अमित के ससुराल पक्ष के लोगों ने पुलिस को बताया कि अंकित ससुराल में अपने सालों के साथ था। उनके पास एक 315 बोर का तमंचा था। वह तमंचा देख ही रहे थे कि अचानक गोली चल गई औरा उनको लग गई। गोली लगते ही अंकित नीचे गिर गया। तत्काल उन्हें एक निजी अस्पताल मे ंभर्ती कराया गया जहां पर उन्होंने दम तोड़ दिया। मौके पर श्री जादौन व अन्य पुलिस अधिकारियों ने मौका मुआयना किया। उनका कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular