Saturday, April 11, 2026
Homeराज्यसलवार-सूट पहनकर राहगीरों को लूटने वाले तीन गिरफ्तार, एक ढेर

सलवार-सूट पहनकर राहगीरों को लूटने वाले तीन गिरफ्तार, एक ढेर

राज्य डेस्क

नई दिल्ली। राजधानी की सड़कों पर सलवार-सूट पहनकर राहगीरों से लूटपाट करने वाले गैंग को पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस ने बीती रात न्यू उस्मानपुर के यमुना खादर जंगल में मुठभेड़ के दौरान गैंग के एक बदमाश को ढेर कर दिया, जबकि तीन को गिरफ्तार किया है। मारा गया 23 वर्षीय आकाश उर्फ इलू इलाके का घोषित बदमाश था। गिरफ्तार बदमाश मोनू उर्फ चीनी, विशाल उर्फ राहुल नेगी और निखिल से एक पिस्तौल, चाकू, लूट के आठ मोबाइल आदि मिले हैं। डीसीपी संजय कुमार सैन ने बताया कि यमुना खादर के आसपास महिला के वेश में लोगों से लूटपाट करने वाले गिरोह के बारे में सूचना मिली थी। शुक्रवार रात को सादे कपड़े में पुलिस टीम को यमुना खादर की सड़कों पर तैनात किया गया। इसी दौरान न्यू उस्मानपुर के पांचवें पुस्ते पर पुलिस टीम को तुषार नाम का युवक घायल हालत में मिला। तुषार ने बताया कि वह खादर क्षेत्र से आ रहा था। तभी पांच-छह बदमाशों ने हमला कर मोबाइल फोन लूट लिया। तुषार को तुरंत नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद पुलिस टीम तुषार के बताए गए रास्ते की तरफ बढ़ते हुए यमुना खादर के जंगल में करीब डेढ़ किलोमीटर अंदर पहुंची। टीम को वहां बदमाश मौजूद मिले। पुलिस टीम ने बदमाशों को बाहर आने को कहा तो उन्होंने गोलियां चला दी। इसके बाद एसआई नितिन ने जवाबी कार्रवाई करते हुए बदमाशों पर गोली चलाई।

यह भी पढें : कुर्बानी की फोटो, वीडियो वायरल किया तो जाएंगे जेल

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular