Friday, April 3, 2026
Homeमनोरंजन सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' की शूटिंग...

 सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ की शूटिंग पूरी

लम्बे समय से चर्चा में बनी हुई सलमान खान की आगामी फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ की शूटिंग अब पूरी हो चुकी है। इसकी जानकारी खुद सलमान खान ने सेट से अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए फैंस को दी है।

‘किसी का भाई किसी की जान’ में सलमान के साथ अभिनेत्री पूजा हेगड़े पहली बार स्क्रीन शेयर कर रही हैं। वहीं फिल्म में शहनाज गिल भी अहम भूमिका में होगी। इन सब के अलावा फिल्म में सिद्धार्थ निगम, पलक तिवारी, सूरज पंचोली, सूरज इकबाल, शहनाज गिल भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म में साउथ सुपरस्टार रामचरण भी स्पेशल अपीरियंस में नजर आएंगे। ‘किसी का भाई किसी की जान’ एक एक्शन कॉमेडी फिल्म होगी। फिल्म के निर्देशक फरहाद सामजी हैं।यह फिल्म साल 2023 में ईद के मौके पर रिलीज होगी।

सुरभि सिन्हा/कुसुम

RELATED ARTICLES

Most Popular