Thursday, March 26, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडासरकार बनने पर बूथ कार्यकर्ता को दिलाऊँगा सम्मान-प्रदीप तिवारी

सरकार बनने पर बूथ कार्यकर्ता को दिलाऊँगा सम्मान-प्रदीप तिवारी


भाजपा के बुरे दिन जाएंगे, सपा के अच्छे दिन आएंगे-सूरज सिंह


गोंडा । समाजवादी पार्टी के फ्रंटल संगठन “लोहिया वाहिनी” के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप तिवारी ने विधानसभा गोण्डा सदर के विकासखंड झंझरी की ग्रामसभा जानकीनगर के मजरे रानीपुरवा में जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि बूथ स्तर के पदाधिकारी ही समाजवादी पार्टी की रीढ़ हैं, इनकी मेहनत से ही सरकारें बनती है, 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनते ही राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी के हाथों बूथ के साथियों का सम्मान कराऊंगा।
श्री तिवारी ने 4 बूथ के सभी पदाधिकारियों को माला पहनाकर सम्मानित किया और कहा कि वो दिन दूर नहीं जब समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी उत्तर प्रदेश के यशश्वी मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे, शपथ लेते ही सबसे पहले समाजवादी पार्टी के बूथ कार्यकर्ता का सम्मान होगा।
सभा को संबोधित करते हुए गोण्डा सदर के पूर्व प्रत्याशी सूरज सिंह ने कहा कि मौजूदा सरकार में व्याप्त महँगाई, भ्रष्टाचार, पुलिस उत्पीड़न, किसानों की दुर्दशा, छुट्टा जानवरों का आतंक, बेरोजगारी, फर्जी मुकदमे, बिगड़ी कानून व्यवस्था, सरकारी कर्मचारियों के साथ नाइंसाफ़ी, धनउगाही आदि ने जनता की कमर तोड़ रखी है।
श्री प्रदीप तिवारी का भव्य स्वागत दर्जीकुआँ चौराहा, खोंरहंसा, पराग डेरी, पेरी पोखर, मुन्नन खां चौराहा सहित आदि स्थानों पर हुआ।
श्री प्रदीप तिवारी ने पूर्व मन्त्री पंडित सिंह के आवास पहुँच कर उन्हें याद कर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
चंदापुर में श्री तिवारी का भव्य स्वागत व जनसभा का आयोजन डॉ अभिषेक सिंह द्वारा सैकड़ों समाजवादी साथियों के साथ किया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular