Wednesday, April 1, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसमाजवादी विजय यात्रा से पहले अखिलेश यादव से मिले राजाराम पाल

समाजवादी विजय यात्रा से पहले अखिलेश यादव से मिले राजाराम पाल

लखनऊ(हि.स.)। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और कांग्रेस से सांसद रहे राजाराम पाल ने समाजवादी विजय यात्रा से पहले सोमवार को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की। समाजवादी विजय यात्रा को सफल बनाने के लिए राजाराम अपनी सहभागिता करेंगे।

अकबरपुर लोकसभा सीट पर राजाराम पाल ने कई चुनाव लड़े और इसमें दो बार सांसद रहे। पहली बार बसपा के टिकट पर राजाराम ने वर्ष 2004 में लोकसभा चुनाव लड़ा और जीता। इसके बाद वर्ष 2009 में कांग्रेस के साथ वह आ गये और उन्होंने पुन: चुनाव लड़कर जीता था। बाद में हुए लोकसभा चुनाव में उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा।

राजाराम से अखिलेश यादव के मिलने के बाद कानपुर से जुड़े अकबरपुर क्षेत्र पर समाजवादी पार्टी का प्रभाव बढ़ेगा। पाल समर्थकों के सायकिल की ओर बढ़ने से बड़ा उलटफेर संभव है।

RELATED ARTICLES

Most Popular