Saturday, April 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसमाजवादी विजय यात्रा का संदेश ले कर महोबा पहुंचेंगे अखिलेश

समाजवादी विजय यात्रा का संदेश ले कर महोबा पहुंचेंगे अखिलेश

महोबा (हि. स.) आज समाजवादी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव विजय यात्रा लेकर बांदा के रास्ते महोबा पहुंचेंगे । सपा नेता का महोबा में एक जनसभा को भी सम्बोधित करने का कार्यक्रम निश्चित किया गया है। जिले के समाजवादी नेताओं ने पोस्टर वार के माध्यम से शीर्ष नेता के सामने अपने-अपने को प्रदर्शित करने की पूरी तैयारी कर ली है। नगर के पुलिस लाइन स्थित मैदान में जनसभा की तैयारी की जा रही है, जिसमें आस-पास के जिलों के सामाजवादी नेताओ एवं कार्यकर्ताओं के बड़ी संख्या में जुटने की उम्मीद है।

बुन्देली धरा पर आगामी विधानसभा चुनाव 2022 के मद्देनजर सभी राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय पार्टियां अपना दमखम दिखाने में कोई भी कोर कसर नहीं रखना चाहती हैं, सबसे पहले प्रगतिशील समाजवादी नेता शिवपाल यादव प्रगतिशील परिवर्तन यात्रा के रथ पर महोबा पहुंचे थे। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसके बाद प्रियंका गांधी ने प्रतिज्ञा रैली करते हुए जनता को अपनी आगामी विकास की योजनाओं के बारे में बताया । सभी पार्टियां बुन्देलखण्ड की जनता को अपने अपने कामों व वादों से रिझाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती हैं तथा हर पार्टी से जुड़े क्षेत्रीय नेता भी अपनी चुनाव लड़ने की इच्छापूर्ति हेतु प्रमुख नेताओं के सामने एक से एक बढ़-चढ़ कर अपना अपना जनसमर्थन दिखा कर मजबूत स्वयं को मजबूत दिखाते हुए पार्टी का टिकट पाना चाहते हैं । आज की सपा की रैली भी पार्टी के उद्देश्यों से आमजन को परिचित करायेगी ।

RELATED ARTICLES

Most Popular