Wednesday, March 4, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडासमाजवादी पार्टी के सैकड़ो पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता...

समाजवादी पार्टी के सैकड़ो पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता ग्रहण की।

आज भारतीय जनता पार्टी गोंडा कार्यालय पर मोदी एवं योगी की नीतियों से प्रभावित होकर समाजवादी पार्टी के सैकड़ो पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता ग्रहण की।
समाजवादी पार्टी के 2022 चुनाव में विधानसभा के लिए आवेदक रहें,जिला सचिव, पूर्व जिला उपाध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह “बब्बू सिंह विसेन” एवं पूर्व में कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी रहे विष्णु दत्त सिंह बिसेन जिला अध्यक्ष प्रधान संघ गोंडा के संयुक्त नेतृत्व में सैकड़ो की संख्या में सपा एवं कांग्रेस के लोगों को भाजपा जिला अध्यक्ष अमरकिशोर कश्यप ने भाजपा की सदस्यता दिलाई।
भाजपा जिला अध्यक्ष अमरकिशोर कश्यप ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी सबका साथ, सबका विश्वास, सबका विकास एवं सबका प्रयास के सिद्धांत पर चलती है।
पार्टी के आदर्श पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के सिद्धांत का प्रतिपालन भारतीय जनता पार्टी का संकल्प है।
आज आप सभी का भारतीय जनता पार्टी परिवार में अत्यंत स्वागत एवं अभिनंदन है।
बब्बू सिंह बिसेन ने कहा कि समाजवादी पार्टी में माफिया राज एवं भ्रष्टाचार का बोलबाला रहा है। जिले पर बिना किसी पदाधिकारी कार्यकर्ता से पूछे,जबरदस्ती आयातित प्रत्याशी को थोप दिया है।
जिससे छुब्ध होकर हम सभी लोग आज भारतीय जनता पार्टी में अपनी आस्था प्रकट कर रहे हैं।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदरणीय योगी आदित्यनाथ जी के कार्यकाल में आज उत्तर प्रदेश का नाम संपूर्ण देश में बहुत ही सम्मान के साथ लिया जाता है। आज उत्तर प्रदेश बीमारू राज्य से निकलकर विकसित राज्य की श्रेणी में आ खड़ा हुआ है। माफिया राज के खात्मे के साथ-साथ कानून व्यवस्था बहुत ही सुदृढ़ हुई है।
विष्णु दत्त बिसेन ने कहा कि कांग्रेस में रहते समय उन्होंने बेनी प्रसाद वर्मा को चुनाव लड़ाया था चुनाव जीतने के बाद वह कभी लौटकर नहीं आए। उन्होंने जो लोग लुभावना वादे गोंडा की जनता से किया था इसका एक परसेंट भी धरातल पर नहीं उतरा। सपा के द्वारा जो प्रत्याशी हम लोगों को दिया गया है, उसकी गोंडा जनपद में कोई भी योग्यता नहीं है।
आज देश का नाम पूरी दुनिया में बहुत ही सम्मान के साथ लिया जाता है। धारा 370 को खत्म करके और राम मंदिर का निर्माण करके भारतीय जनता पार्टी ने अपने संकल्प एवं विचारधारा को कायम रखने का जो काम किया है उससे प्रभावित होकर के हम सभी भारतीय जनता पार्टी में हम सभी आज अपनी आस्था प्रकट कर रहे हैं।
आज के कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अनुपम प्रकाश मिश्रा संदीप पांडे नीरज मौर्य जिला महामंत्री राकेश तिवारी आशीष त्रिपाठी विधानसभा प्रभारी जनार्दन प्रसाद तिवारी, ब्लॉक प्रमुख तरबगंज मनोज कुमार पांडे, सांसद गोंडा कीर्ति वर्धन सिंह राजा भैया के प्रतिनिधि राजेश सिंह रमाशंकर मिश्र जिला मीडिया प्रभारी राघवेंद्र ओझा पट्टू युवा मोर्चा अध्यक्ष दीपक गुप्ता एवं इतिक संयोजक शशांक मिश्रा सोशल मीडिया संयोजक अविनाश जयसवाल इत्यादि उपस्थित रहे।
पूर्व जिला पंचायत सदस्य अर्जुन चौहान प्रधान परसा सुहास अनिल वर्मा प्रधान इमलिया मिश्र राजेंद्र मिश्रा पूर्व प्रधान गौरव कानून को पवन जायसवाल पूर्व प्रधान बनभूसराय विजय भान सिंह पूर्व प्रधान सोनी हरलाल विनय शंकर तिवारी प्रधान चोरी हर्षो पट्टी पिंटू तिवारी प्रधान सराय जरगढ़ ताज मोहम्मद प्रधान गढ़वा कानून को विवेक शुक्ला पूर्व प्रधान भविष्य राजेश शुक्ला बीटीसी नगमा अमित नितिन सिंह पवन सिंह बीडीसी बलराई केडी त्रिपाठी बीडीसी इमलिया मिश्रा अंगद मिश्र आज सदस्यता लेने वालों में समाजवादी पार्टी के मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के उपाध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष, 11 बूथ अध्यक्ष , 12 प्रधान, 10 पूर्व प्रधान,10 बीडीसी एवं एक पूर्व जिला पंचायत सदस्य शामिल रहे।

समाजवादी पार्टी के सैकड़ो पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता ग्रहण की।
RELATED ARTICLES

Most Popular