प्रयागराज (हि.स.)। समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन से सभी शोकाकुल हैं। सपा के पूर्व प्रदेश सचिव नरेन्द्र सिंह ने उनकी स्मृतियों को नमन करने, सहेजन तथा संजोने हेतु 21 अक्टूबर को कार्यक्रम आयोजित किया है।
कार्यक्रम के आयोजक सपा के पूर्व प्रदेश सचिव नरेन्द्र सिंह ने गुरूवार को बताया कि हम सब के प्रेरणास्त्रोत रहे नेताजी अब हमारे बीच नहीं रहे। लेकिन उनकी यादें करोड़ों लोगों के लिए जो विकास कार्य किया, वह हम लोगों का मार्गदर्शन करता रहेगा। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का प्रयागराज से विशेष लगाव था। वह संगमनगरी आते थे और लोगों से मुलाकात करते थे। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव (22 नवम्बर 1939-10 अक्टूबर 2022) की स्मृतियों को सहेजने के लिए शुक्रवार को संगम तट बंधवा हनुमान मंदिर के पास कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इसके अंतर्गत 12 से 1 बजे तक शान्ति पाठ, 1 से 2 बजे तक हवन, 2 से 3 बजे तक भजन एवं 3 से 5 बजे तक शान्ति सहभोज आयोजित है। इसमें हजारों लोग शामिल होकर प्रसाद ग्रहण करेंगे।
विद्या कान्त
