Saturday, February 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसपा युवजन सभा के 18 जिलाध्यक्ष घोषित

सपा युवजन सभा के 18 जिलाध्यक्ष घोषित

लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने रविवार को युवजन सभा के 18 जिलाध्यक्ष, 02 महासचिव व 01 महानगर अध्यक्ष घोषित कर दिए।

प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अनुमति से इन नामों की घोषणा की गई है। इनमें चित्रकूट का रजनीश जोशी, जालौन का सिद्धार्थ यादव, बरेली महानगर का अहमद खान ‘टीटू’, शाहजहांपुर का मो. इम्तियाज मंसूरी, श्रावस्ती का सतपाल पटेल, देवरिया का धर्मवीर गुप्ता, कानपुर देहात का मो. काशिफ खान, ललितपुर का नेपाल यादव, बिजनौर का जावेद अख्तर, अमरोहा का फैसल अल्वी, हापुड़ का संजय गहलोत, कानपुर नगर का विरेन्द्र त्रिपठी, सिद्धार्थनगर का अम्बिकेश श्रीवास्तव, मेरठ का दीपक गिरि, नोएडा ग्रामीण का अनिल पंडित, महोबा का आकाश शर्मा और नोएडा का दीपक नागर को जिलाध्यक्ष बनाया गया है।
वहीं महेन्द्र कुमार यादव को प्रतापगढ़ तथा अनुज कटियार को कानपुर देहात का महासचिव तथा पवन पाल को मुजफ्फरनगर का महानगर अध्यक्ष बनाया गया है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular