लखनऊ (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को समाजवादी पार्टी (सपा) पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सपा का इतिहास गुंडागर्दी, अपराध, बूथ कब्जा करके चुनाव जीतने का रहा है, निष्पक्ष चुनाव में सपा की हार और भाजपा की जीत सुनिश्चित है।
उन्होंने ट्वीट कर कहा कि रामपुर विधानसभा उपचुनाव में लोकसभा के बाद विधानसभा में कमल खिलाने के लिए आ रहा हूं। समान नागरिक संहिता वर्तमान की आवश्यकता है।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि ‘परिवारवादी, वंशवादी, गुंडागर्दी राजनीति से मुक्ति के लिए मैनपुरी की जनता ने वोटिंग करने का मन बनाया है, सपा का सफाया कर उज्ज्वल भविष्य की नींव कमल खिलाकर सुशासन और विकास के साथ सुरक्षा को महत्व देते हुए भाजपा की चुनावी बागडोर अपने हाथों में लिया है।’
जितेन्द्र कुमार पाण्डेय
