Tuesday, March 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसपा कार्यकर्ताओं ने बर्फ की सिल्ली के साथ किया प्रदर्शन

सपा कार्यकर्ताओं ने बर्फ की सिल्ली के साथ किया प्रदर्शन

मेरठ (हि.स.)। कुछ दिनों पहले जिले में एक भाजपा नेता के गोदाम से भारी मात्रा में बरामद हुई करोड़ों रुपए की एनसीईआरटी की नकली किताबों का मुद्दा एक बार फिर गरमा गया है। रविवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बर्फ की सिल्ली लेकर बच्चा पार्क पर प्रदर्शन किया। इसी के साथ आरोपित भाजपा नेताओं की गिरफ्तारी न होने की दशा में पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों को बर्फ की सिल्ली भेंट करने की चेतावनी दी है।

 समाजवादी पार्टी के नेता परविंदर ईशु के साथ रविवार को कार्यकर्ताओं ने बच्चा पार्क चौराहे पर बर्फ की सिल्ली रखकर जमकर हंगामा किया। सपा नेता ने आरोप लगाया कि पुलिस-प्रशासन यह मामला ठंडे बस्ते में डालना चाहता है। क्योंकि इस कांड से जुड़े सभी आरोपित भाजपा से जुड़े हैं। 
 उन्होंने सवाल उठाया कि जब सभी आरोपितों की अग्रिम जमानत याचिका खारिज हो चुकी है। फिर इस घटना के डेढ़ महीने बाद भी प्रशासन आरोपितों पर मेहरबान क्यों हैं? सपा कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि इस बार समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता भाजपा से जुड़े मुद्दे को ठंडे बस्ते में नहीं जाने देंगे। यदि तीन दिनों के भीतर भाजपा नेताओं की गिरफ्तारी नहीं हुई तो सपा कार्यकर्ता पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को बर्फ की सिल्ली भेंट करेंगे।
 

RELATED ARTICLES

Most Popular