Tuesday, March 31, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडासदाशिव पीएचसी के आरोग्य स्वास्थ्य मेले में 52 मरीजो को मिला लाभ

सदाशिव पीएचसी के आरोग्य स्वास्थ्य मेले में 52 मरीजो को मिला लाभ

प्रदीप पांडेय

गोंडा।
जिले के इटियाथोक ब्लाक क्षेत्र अंतर्गत सदाशिव पीएचसी पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। यहां आये हुए मरीजो की जांच हुई व उनको जरूरी दवाइयां दी गई। स्वास्थ्य मेले में गर्भावस्था एवं प्रसवकालीन परामर्श, पूर्ण टीकाकरण एवं परिवार नियोजन संबंधी साधनों एवं परामर्श की व्यवस्था रही व बच्चों में डायरिया, निमोनिया रोकने सहित फाइलेरिया, टीबी, मलेरिया, डेंगू, कुष्ठ आदि बीमारियों की जानकारी, जांच एवं उपचार की निशुल्क सेवाएं दी गई। अनेक मरीजो में बीमारियों का पता लगाने के उद्देश्य से उनके ब्लड सैम्पल भी लिए गए। लोगो को ठंड के मौसम में सर्दी, जुकाम और बुखार से बचाव की जानकारी मेले में दी गई और कोरोना के प्रति जागरूक किया गया। आये हुए लोगो को डेंगू बुखार, मलेरिया, चिकिनगुनिया, टाइफाइड आदि बीमारियो की जानकारी दी गई साथ ही गर्भवती महिलाओ व बच्चों को टीकाकरण के साथ जांच व दवा का निशुल्क वितरण हुवा। इस अवसर पर डॉ0 स्मृति श्रीवास्तव, फ़ा0 अनिल कुमार मिश्रा, एलटी महेश कुमार पाड़ेय, वार्ड व्वाय भास्कर नाथ तिवारी आदि अटाफ़ के लोग मौजूद रहे। अस्पताल में तैनात फ़ा0 अनिल मिश्रा ने बताया कि कुल 52 मरीजो को सेवा व सुबिधा दी गई। इसके साथ ही ब्लाक क्षेत्र के जानकीनगर, बाबागंज व तकिया मनोहरजोत पीएचसी में भी स्वास्थ्य मेला आयोजित हुवा।

RELATED ARTICLES

Most Popular