Tuesday, March 31, 2026
Homeउत्तर प्रदेश सड़क हादसे में चार लोगों की मौत

 सड़क हादसे में चार लोगों की मौत

उन्नाव (हि.स.)। औरास थाना क्षेत्र स्थित आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार को टायर फटने से हुए हादसे में कार सवार चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस मृतकों की पहचान कर रही है।

थाना प्रभारी राजकुमार ने बताया कि यह हादसा औरास थाना क्षेत्र के लोधाटीकुर गांव के पास हुआ है। लखनऊ की ओर जा रही तेज रफ्तार कार के पीछे का टायर फट गया। इससे कार बेकाबू हो गई और दूसरी लेन में आने से विपरीत दिशा से आ रही दूसरी कार से टकरा गई। हादसे में कार सवार चार लोगों की मौत हो गई। सभी बाराबंकी के चित्रगुप्त नगर निवासी बताए जा रहे हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां होश आने पर घायल दस वर्षीय लक्ष्यवीर सिंह से पुलिस पूछताछ कर रही है।

अरुण/दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular