Saturday, April 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसचेंडी हादसा : दुख की घड़ी में राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस मृतक परिवारों...

सचेंडी हादसा : दुख की घड़ी में राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस मृतक परिवारों के साथ

कानपुर (हि. स.)। सचेंडी मार्ग दुर्घटना में मृतकों के परिवारों से मिलने राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजय सिंह मर्तोलिया पहुंचे। तथा पीड़ित परिवारों को सांत्वना दी। कहा कि मृतक मजदूरों के परिवार के साथ राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इस दुख की घड़ी में खड़ी है।

आरोप लगाते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजय सिंह मर्तोलिया ने कहा कि सरकार मृतकों को दस लाख रुपये मुआवजा दिया जाना चाहिए था। लेकिन सिर्फ चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता के रुप में दिए गए। मर्तोलिया ने कहा कि हम मांग करते हैं भारत और प्रदेश सरकार से पीड़ित परिवारों को दस लाख रुपये की आर्थिक सहायता दे और परिवार के एक सदस्य को नौकरी उपलब्ध कराएं। मुख्य रूप से अनुराग पाल, निर्भय शंकर सिंह, अरशद खान आदि मौजूद रहे

RELATED ARTICLES

Most Popular