Friday, March 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसंदिग्ध हालात में फांसी पर लटकी मिली महिला, परिजनों ने लगाया हत्या...

संदिग्ध हालात में फांसी पर लटकी मिली महिला, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

मेरठ (हि. स.)। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में खेल व्यापारी की पत्नी संदिग्ध हालात में फंदे पर लटकी पाई गई। मृतका के ससुराल वाले जहां घटना को खुदकुशी बता रहे हैं। वहीं, मायके पक्ष के लोगों ने महिला की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 
न्यू सर्वोदय कॉलोनी निवासी पंकज की सूरजकुंड पर खेल के सामान की दुकान है। बताया जाता है कि गुरुवार को पंकज की पत्नी संगीता मकान ने मकान के प्रथम तल पर स्थित अपने कमरे में फांसी लगा ली। परिजनों द्वारा घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बढ़ई बुलवाकर दरवाजा तुड़वाया। इसके बाद दुपट्टे से लटके महिला के शव को नीचे उतारा गया। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंच कर जांच-पड़ताल की। इंस्पेक्टर सिविल लाइन अब्दुर रहमान सिद्दीकी ने बताया कि मृतका के ससुराल वाले उसे डिप्रेशन का शिकार बता खुदकुशी की बात कह रहे हैं। उधर, घटनास्थल पर पहुंचे खरखौदा निवासी मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर महिला की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। मायके वालों का कहना है कि संगीता की शादी वर्ष 2012 में पंकज के साथ हुई थी। वर्तमान समय में दंपत्ति के तीन बच्चे हैं। मायके पक्ष का आरोप है कि पंकज का अफेयर किसी अन्य युवती से चल रहा था। हालांकि, अभी घटना की कोई तहरीर नहीं दी गई है 

RELATED ARTICLES

Most Popular