Tuesday, January 13, 2026
Homeमंडलबस्ती मंडलसंत कबीरनगर में आठ पुलिस कर्मियों समेत 65 संक्रमित

संत कबीरनगर में आठ पुलिस कर्मियों समेत 65 संक्रमित

संवाददाता

संत कबीरनगर। जिले में सोमवार को 1,070 सैंपल की रिपोर्ट आई। इसमें 1,005 निगेटिव जबकि आठ पुलिस कर्मी समेत 65 लोग जांच में कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। इस दिन 20 पॉजिटिव मरीज स्वस्थ होकर अपने घर पहुंचे। बहरहाल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर अब 1,070 हो गई है। बढ़ती संख्या से लोगों में कोरोना के प्रति भय बढ़ता जा रहा है।
पुलिस लाइन के तीन, दुधारा व कोतवाली खलीलाबाद के दो-दो तथा महुली थाना के एक कुल आठ पुलिस कर्मी जांच में कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। जनपद में सर्वाधिक हैंसर बाजार ब्लाक में 15, पौली ब्लाक में 10, बघौली ब्लाक में आठ, सेमरियावां व खलीलाबाद ब्लाक में सात-सात, मेंहदावल ब्लाक में छह, सांथा ब्लाक में पांच, नाथनगर ब्लाक में चार व बेलहरकला ब्लाक में तीन कुल 65 लोग जांच में कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। इनमें से कुछ को सेंट थामस इंटर कालेज-खलीलाबाद के कोरोना वार्ड में भर्ती किया जाएगा। जबकि बाकी लोगों को शर्तों के साथ घर में रहने को कहा जाएगा। इस दिन 20 पॉजिटिव मरीज स्वस्थ होकर अपने घर पहुंचे। अब तक 27,543 स्वाब के सैंपल की जांच हो चुकी है। इसमें 23,735 निगेटिव और 1,070 लोग जांच में कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। अब तक कोरोना से दस लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 694 पॉजिटिव मरीज स्वस्थ होकर अपने घर पर पहुंचे हैं। वर्तमान में 366 कोरोना पॉजिटिव मरीजों का उपचार चल रहा है। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. मोहन झा ने यह जानकारी दी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular