लखनऊ (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार शाम छह बजे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के केन्द्रीय गुरु दक्षिणा कार्यक्रम में भाग लेंगे।
शासन से जुड़े सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री योगी अयोध्या से लौटने के बाद संघ के निराला नगर स्थित कार्यालय के माधव सभागार में पहुंचेंगे और वहां आरएसएस के पूर्वी उप्र क्षेत्र द्वारा आयोजित केन्द्रीय गुरु दक्षिणा कार्यक्रम में शामिल होंगे।
