Tuesday, February 10, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडासंक्रमित मंत्री के सम्पर्क में आने वाले गोण्डा के दो विधायक होम...

संक्रमित मंत्री के सम्पर्क में आने वाले गोण्डा के दो विधायक होम क्वारंटाइन

संवाददाता

गोण्डा। जिले की तरबगंज और मेहनौन विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायकों ने खुद को होम क्वारंटाइन कर लिया है। दोनों विधायकों की ओर से इसकी सूचना और लोगों से अपील भी जारी की गई है। जानकारी के मुताबिक तरबगंज विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक ने कुछ दिनों पहले सूबे की सरकार में मंत्री उपेन्द्र तिवारी से मुलाकात की थी। इसके बाद श्री तिवारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए जिसके बाद विधायक श्री पांडेय ने खुद को होम क्वारटीन क्वारंटाइन कर लिया है। वे तरबगंज स्थित अपने आवास पर होम क्वारंटाइन हैं। इसे लेकर भाजपा विधायक ने एक अपील भी जारी की है। जिसमें लिखा है आपसे मिलना नहीं जरूरी है आपका होना जरूरी है। वहीं मेहनौन विधायक विनय द्विवेदी मुन्ना भैया भी होम क्वारंटाइन में चले गए हैं। उन्होंने बताया कि फीवर के कारण खुद को लोगों से अलग रखा गया है। उन्होंने भी अपील जारी की है। दोनों विधायकों का सैम्पल जांच के लिए भेजा गया है। बता दें कि इससे पहले सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह ने अपनी रैंडम सैम्पलिंग कराई है जिसकी शनिवार तक रिपोर्ट आयेगी।

संक्रमित मंत्री के सम्पर्क में आने वाले गोण्डा के दो विधायक होम क्वारंटाइन
RELATED ARTICLES

Most Popular