Saturday, July 25, 2026
Homeउत्तर प्रदेशश्रीकृष्ण जन्माष्टमी: पीत वस्त्र धारण कर दर्शन देंगे श्रीबांकेबिहारी, दो बजे मंगला...

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: पीत वस्त्र धारण कर दर्शन देंगे श्रीबांकेबिहारी, दो बजे मंगला आरती, थालों में निवेदित होगा भोग

मथुरा-वृंदावन |श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर जन-जन के आराध्य ठाकुर श्रीबांकेबिहारी पीत वस्त्र (पीले) धारण कर भक्तों को दर्शन देंगे। ठाकुरजी के मंदिर में रात्रि 12 बजे श्रीबांकेबिहारी के श्रीविग्रह का दूध, दही, बूरा, शहद और घी से अभिषेक किया जाएगा। इसके बाद भगवान को पीत रंग की पोशाक धारण कराई जाएगी। मंदिर के सेवायत रघु गोस्वामी ने बताया कि उनके यजमान के द्वारा ठाकुर श्रीबांकेबिहारी को यह पोशाक अर्पित की गई है। रात लगभग 2 बजे मंगला आरती के दर्शन होंगे और विशेष थालों में ठाकुरजी को भोग भी निवेदित किए जाएंगे। सुबह 5:30 तक भक्त दर्शन लाभ ले सकेंगे। वहीं 31 अगस्त को प्रात: 7:45 से 12 बजे तक नंदोत्सव दर्शन होंगे। इसके बाद ददिकांधा होगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular