Wednesday, March 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशशिया पर्सनल लॉ बोर्ड ने रक्षामंत्री को लिखा पत्र, इमामबाड़ों में मजलिसों...

शिया पर्सनल लॉ बोर्ड ने रक्षामंत्री को लिखा पत्र, इमामबाड़ों में मजलिसों की मांगी इजाजत

लखनऊ (हि.स.)। आल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव मौलाना यासूब अब्बास ने लखनऊ के सांसद और देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को एक पत्र लिखकर इमामबाड़ों में मजलिसों की इजाजत मांगी है। 

यासूब अब्बास ने पत्र के माध्यम से कहा कि इस वर्ष कोरोना संक्रमण काल के कारण कोई भी मजलिस का धार्मिक आयोजन नहीं हो सका है। जिसको लेकर पूरे शिया समुदाय की भावनाएं आहत है। क्योंकि आप देश के रक्षामंत्री होने के साथ ही लखनऊ के सांसद है, यहां के सभी धार्मिक स्थलों को खोलने का आदेश पारित करें। हम शब्बेदारियों का इंतजाम सोशल डिस्टेंसिंग के साथ ही करेंगे। 

RELATED ARTICLES

Most Popular